रोजाना सिरदर्द बनता है जाम का झाम

0
267


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर में नियमित जाम लगता है। जाम की हालत यह होती है कि राहगीर पैदल भी नहीं निकल पाते। शहर में जाम न लगे, इसके लिए शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान पहुंच जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के सहयोग के लिए होमगार्डो की ड्यूटी भी लगाई जाती है, किंतु इसके बावजूद मुख्य चौराहों
पर जाम लगना आम बात है। शहर के बढ़पुर से लेकर लाल दरवाजे तक भीषण जाम सोमवार शाम को लग गया| पुलिस के नाम पर एक दो पुलिस कर्मी ही डंडा पटकते नजर आये| जिससे राहगिरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा|

दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ का खासा दबाब है| यातायात व थाना पुलिस के पास ट्राफिक को लेकर कोई ठोस योजना ना होनें से आये दिन लोग जाम में फंसकर अपना समय बर्बाद करते है| सोमवार शाम को भी फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर बढ़पुर से लेकर लाल दरवाजे तक भीषण जाम लग गया | एम्बुलेंस भी फंसी रही| जिससे मरीजों की जान बन आयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]