दिल्ली विश्व विद्यालय में देश विरोधी नारे लगानें वालों पर कार्यवाही की मांग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जामियां मिल्लियाँ विश्व विद्यालय दिल्ली में लगाए गये देश विरोधी नारों को लेकर हिन्दू सेना नें विरोध दर्ज कराया है| हिन्दू सेना नें देश विरोधी नारे लगानें वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|

युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गृह मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौपा गया| जिसमे जामियां मिल्लियाँ विश्व विद्यालय दिल्ली में लगाये गये देश विरोधी नारों की कड़ी निंदा की गयी| आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देश द्रोह में जेल भेजे जानें की मांग की गयी| दिवाकर द्विवेदी, गिरीश बाबू, पारुल गुप्ता, मोनू अग्निहोत्री, मनोज कुमार जाटव, आदेश शाक्य आदि रहे|