गाय को जहर देकर मारनें में सगे भाईयों सहित चार पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग दो साल पूर्व गाय को जहर देकर मारने के आरोप में दो सगे भाईयों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुतलुपुर निवासी मेघनाथ पुत्र जदुनाथ सिंह नें थाना पुलिस को 8 फरवरी 2022 को तहरीर दी| जिसमे कहा कि मुकदमें की रंजिश के चलते गाँव के ही राजबहादुर सिंह के पुत्र धनपाल सिंह व शिव कुमार सिंह के साथ ब्रजपाल सिंह के पुत्र टीटू व रोहित सिंह नें उसकी गाय को जहर देकर मार दिया| जिसके बाद गाय का विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला झांसी भेजा गया था| बीते 17 सितंबर 2024 को बिसरा रिपोर्ट आयी जिसमे जहर की पुष्टि हुई| लिहाजा थाना पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया है|