न्यायमूर्ति नें किया बार एसोसिएशन में सभागार लोकार्पण व प्रतिमा का अनावरण

0
164

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बार एसोसिएशन फतेहगढ़ में आयोजित किये गये प्रतिमा अनावरण व सम्मान समारोह में पंहुचे हाई कोर्ट इलाहबाद के न्याय मूर्ति शेखर कुमार यादव नें प्रतिमा का अनावरण करनें के साथ ही सभागार का भी लोकार्पण किया|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ पंहुचे न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव नें जिला जज के कार्यालय में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की| जिसमे अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करनें के निर्देश दिये| इसके बाद वह बार एसोसिएशन में पंहुचे जहाँ उन्होंने प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही नवनिर्मित बैरिस्टर ब्रजनन्दन लाल सभागार व पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया|
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया| अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामी दयाल कटियार नें की| न्यायमूर्ति नें जिला जेल का निरीक्षण किया| इस दौरान बार काउन्सिल के पूर्व अध्यक्ष हरि शंकर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जबाहर सिंह गंगवार, महासचिव नरेश सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह राणा, अनवर जमाल, गौतम सिंह वर्मा, पियूष दुबे, बृजेश कुमार,पुष्पेन्द्र यादव, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, मिथिलेश अग्रवाल आदि रहे|

[adrotate banner="2"]