सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत

0
160

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कमरे में रखी सरसों को निकालने गई महिला को सर्प नें काट लिया| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गय| परिजन तत्काल उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उगरपुर मदनपुर निवासी 30 वर्षीय रेनू पत्नी राजबहादुरबुधवार दोपहर को घर में काम कर रही थी। उसी दौरान रेनू कमरे में रखी सरसों को बाहर निकालने के लिए गयी। लेकिन वहां पहले से ही उसका काल सांप के रूप में मौजूद था | उसने रेनू के हाथ में सांप ने काट लिया। जब परिजनों को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। परिजन रेनू को लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे, जहाँ ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वार्ड बाय शव को लेकर मोर्चरी ले जाने लगा। परिजन महिला को जिंदा समझकरतांत्रिक के पास ले जानें की कहकर शव ले गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]