क्षमावाणी महापर्व पर एक दूसरे से मांगी क्षमा

0
232

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर लोहाई रोड में गुरुवार को सामूहिक क्षमावाणी महापर्व मनाया गया। एक दूसरे से क्षमा मांगते हुए, किसी के दिल को ठेस न पहुंचाने का संकल्प लिया। 
पर्युषण महापर्व व दश लक्षण पर्व में 10 दिन उत्तम क्षमा धर्म, उत्तम मार्दव धर्म, उत्तम आर्जव धर्म, उत्तम शौच धर्म, उत्तम सत्य धर्म, उत्तम संयम धर्म, उत्तम तप धर्म, उत्तम त्याग धर्म, उत्तम आकिंचन धर्म, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पालन व पूजा-अर्चना करके 10 दिन दस लक्षण धर्म की पूजा रतनत्रय धर्म की पूजा की गयी| 10 दिन जिनेन्द्र देव भगवान का प्रतिदिन अभिषेक पूजा करके दस धर्म का पालन किया| प्रतिदिन शाम को भगवान की सामूहिक मंगल आरती करके 10 दिन धर्म का प्रवचन किया व उसके महत्व को समझा। दश लक्षण पर्व 10 दिन अपने आत्मकल्याण के लिये मनाया जाता है। पार्श्वनाथ भगवान का परम्परागत रूप से भगवान का अभिषेक, पूजन, वृहत शांति धारा व मंगल आरती, पार्श्वनाथ भगवान का पूजन, क्षमावाणी पूजन इत्यादि बड़े ही श्रद्धापूर्वक किया। विद्याप्रसाद जैन, प्रवीन जैन, संजय जैन, मयंक जैन, मोहित जैन, अतुल जैन, रोमिल जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन, नंदिता जैन, वर्षा जैन, नीलम जैन, आरती जैन, शिखा जैन आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]