फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खेत में लगे सोलर पैनल चोरी कर लिये गये| पीड़ित किसान नें मामले में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम कुबेरपुर कुडरा निवासी गौतम पुत्र महेश ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत पांच एचपी का सोलर पैनल अपने खेतों में लगाया था। जिससे पंपिंग सेट चला कर खेतों में सिंचाई करते थे। बीती रात अत्यधिक वर्षा और बिजली न होने के कारण वह अपने खेतों की तरफ देखभाल करने नहीं पहुंचे। जिसका लाभ उठाते हुए चोरों ने सिस्टम के 9 पैनलों में से एक कीमती पैनल चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


