फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ नें प्रदेश में लोक सभा चुनाव के बाद मंत्रियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है| उन्होंने सभी 75 जिलो के प्रभारी मंत्री बदले हैं| जिसमे फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी मंत्री जयवीर सिंह को मिली है|
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अब सहारनपुर-फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे| उन्हें अब दोनों जिले के प्रभारी मंत्री के पद से हटाकर कानपुर नगर व फिरोजाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया है| फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दी गयी है| साल 2014 में बसपा से फर्रुखाबाद का लड़ा था चुनाव जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद से लोकसभा 2014 का चुनाव लडे थे, जिसने पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल उनके प्रस्ताव थे। लिहाजा यहां के नेताओं से मंत्री चिरपरिचित हैं।
सीएम योगी नें 75 जिलों के प्रभारी मंत्री बदले, मंत्री जयवीर सिंह को फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


