अंधविश्वास! पेड़ पर उभरा कथित मानव चेहरा, शुरू हुई पूजा

0
232

फर्रुखाबाद:(अमृतपूर संवाददाता) नींव के एक पेड़ पर अचानक एक मानव चेहरे जैसी आकृति उभर आयी| जिससे लोगों की भीड़ उमड़ रही है| अंध विश्वास के चलते लोगों नें पूजा पाठ शूरू कर दी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान के मजरा गांगगंज में एक नींव के पेड़ मानव चेहरे जैसी आकृति उभरी हुई दिखी| गांव के बाहर गमा देवी के स्थान के पास खड़े नीम के पेड़ पर एक मानव चेहरे की आकृति उभर कर दिखाई देने लगी। जिसे लोगों ने देवी का रूप देकर गांव में प्रचारित कर दिया| फिर क्या था देखते ही देखते पूजा पाठ शुरू हो गया| ढोलक की थाप पर भजन-पूजन शुरू हो गये। गांव की महिलाओं ने बताया कि यहां पर गमा देवी 60 साल से है । एसडीएम अमृतपुर नें बताया कि मामले की जानकारी नही है| मामले की जानकारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]