‘धरती के भगवान’ का चमत्कार महिला के पेट से निकाला तीन किलो का टयूमर

0
139

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला अस्पताल लोहिया में चिकित्सक मेजर रोहित तिवारी ने ‘धरती के भगवान’ का चमत्कार’ कर दिया| एक गरीब महिला का आपरेशन कर उनकी बच्चे दानी से तीन किलो का ट्यूमर निकाल दिया| जिससे उसकी जान बच गयी|
अमृतपुर निवासी 45 वर्षीय रीना पत्नी जमादार के बच्चेदानी में गांठ काफी समय से थी और खून नीचे से कट रहा था और वह गांठ शुरुआती कैंसर के रूप में बदल चुकी थी| रीना और उसके स्वजन लोहिया अस्पताल के साथ ही लखनऊ सरकारी अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे| वह लोहिया में भर्ती भी रही और उसको तीन बार खून भी चढ़ाया गया| निजी अस्पतालों में लाखों का खर्च आ रहा था | लिहाजा उसके बाद रीना और उसके पति जमादार नें लोहिया अस्पताल के चिकित्सक मेजर रोहित तिवारी से सम्पर्क किया| जिसके बाद गांठ की जाँच करायी गयी| जाँच में पता चला की बच्चेदानी में 3.2 किलो का टयूमर है | जिसके बाद चिकित्सक रोहित तिवारी नें मरीज रीना का आपरेशन करनें का निर्णय लिया| डॉ. रोहित तिवारी (सर्जन), डॉ. ओमप्रकाश (निश्चेतक) व सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी की टीम नें आपरेशन किया | जिसमे रीना की बच्चेदानी में 3.2 किलो का टयूमर सफलत पूर्वक बाहर निकाला गया | डॉ. रोहित तिवारी पूर्व में दिल्ली जीटीवी व एम्स में सर्जन रह चुके है, वो सेना में मेजर के पद पर कमांड अस्पताल में सर्जन भी रह चुके है, वर्तमान में लोहिया अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। डा.मेजर रोहित तिवारी नें जेएनआई को बताया कि लोहिया अस्पताल में इतने जटिल आपरेशन पहली बार हुआ है| मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य है| जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जायेगी |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]