कोलकाता रेप-हत्या मामले में फूंका ममता बनर्जी का पुतला

0
270


[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोलकाता महिला चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के मामले में लोगों की गुस्से की आग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है | लिहाजा युवा व्यापार मंडल नें आक्रोशित होकर  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया| इस दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की|

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने नेतृत्व में व्यापार मंडल के कार्यकर्ता शहर के चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने ममता बनर्जी के पुतले में नारेबाजी करते हुए एजी लगा दी| पश्चिम बंगाल में लंबे समय से महिलाओं के खिलाफ हिंसा हो रही है. महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपी को ममता सरकार बचाने की कोशिश कर रही है. बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है युवा व्यापार मंडल नें भी आरोपियों को फांसी दिये जानें की मांग की| रोहन कश्यप, राजा करीम खान,आगाज खान, अशोक यादव, राज पांडेय, मोनू मिश्रा, हैप्पी यादव व मोनू मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="2"]