लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक, दो कर्मी बेहोश

0
330

लखनऊ:लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में अचानक से खलबली मच गई जब कर्मियों को पता चला कि एक रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक हो गया। इसके कारण कार्गो के दो कर्मी बेहोश हो गए। सीआईएसएफ मौके पर पहुंची है। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से करीब डेढ़ किलोमीटर का एरिया खाली कराया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि रेडियोएक्टिव मटेरियल क्या है और कितना खतरनाक हो सकता है। जानकारी के मुताबिक रेडियोएक्टिव पदार्थ एक लैब में रखा हुआ था, जहां से लीक हुआ है। बेहोश होने वाले कर्मचारी वहीं काम कर रहे थे। अधिकारी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि घटनास्थल तक किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। एयरपोर्ट से ही सटा कानपुर रोड़ है जहां ट्रैफिक रोक दिया गया है।


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]