क्या साजिश के तहत डिरेल हुई साबरमती एक्सप्रेस!अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर दी जानकारी

0
281

नई दिल्ली:यूपी के कानपुर में बीती रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद, ट्रेन संख्या 19168) पटरी से उतर गई। हालांकि,हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि आज सुबह 2 बजकर 35 मिनट बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास ट्रेन पटरी से उतर गया। ट्रेन पर कई निशान मिले हैं। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं।

आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]