तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटानें को झोंकी उत्साह की ताकत

0
154

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एवं बीबीगंज युवा कमेटी के संयोजन में शहर में धूमधाम से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी सभी तैयारी लगभग अंतिम दौर में हैं |
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज पांडेय ने बताया की शहर के गुरुगांव देवी मंदिर से यात्रा आरंभ होगी, जो की स्वराज कुटीर तक निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचेगे। संगठन की तरफ से कई दिनों से यह तैयारी चल रही है। साथ ही तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने के लिए आग्रह किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया की यात्रा शहर के गुरुगांव मंदिर से प्रारंभ होकर बीबीगंज, पक्का पुल,घुमना, लाल दरवाजा होते हुए स्वराज कुटीर पर जाकर समापन होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज पांडे ने बताया की यात्रा देश के उन बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]