खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, एसपी को कहा थैंक्यू

0
137

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस की सर्विलांस टीम की मदद से बरामद हुए 101 मल्टी मीडिया गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल फोन को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को उनके मालिकों को सौंप दिया। गायब मोबाइल की

[adrotate banner="3"]

अनुमानित कीमत 25.50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी के हाथ से खोया मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल को वापस पाकर लोगों ने एसपी और मोबाइल बरामद करने वाली टीम को धन्यवाद दिया।

पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस टीम प्रभारी विशेष कुमार, प्रधान आरक्षी अनुराग कुमार आदि की टीम नें कुल 101 मोबाइल बरामद किये|  पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सर्विलांस की टीम ने सामूहिक रूप से मोबाइल बरामदगी की है।

[adrotate banner="2"]