फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)सावन के महीने में सेवा धर्म समिति की ओर से गंगा जल की व्यवस्था रहेगी | समिति प्रतिदिन 250 लीटर गंगा जल की व्यवस्था करेगी|
सेवा धर्म समिति सचिव अविनाश सारस्वत के नेतृत्व में शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर में सावन के पूरे महीने 22 जुलाई से 18 अगस्त तक गंगा जल की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गयी है | गंगाजल लाने के लिए समिति द्वारा ई रिक्शा लोडर की व्यवस्था की गई है , जिससे रोज गंगाजल मंदिर में पहुंचेगा। गंगा जल श्रद्धालुओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा | सत्यम कटियार, डा. राजेश बाबू दुबे कोषाध्यक्ष, शिवम मिश्रा नगर अध्यक्ष, दर्शन शर्मा नगर उपाध्यक्ष, सुजीत प्रधान सदस्य, विकास वर्मा, हरिओम आदि रहे| 
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


