फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह भंडारे व धार्मिक आयोजन किए गए। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लेकर प्रसाद भी ग्रहण किया|
[adrotate banner="3"]
गुरू पूर्णिमा पर क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गुरु की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र में पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जो श्रद्धालु अपने गुरु के पास नहीं पहुंच सके उन्होंने घरों में ही चित्र रखकर उनकी पूजा-अर्चना की। शहर के पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ| जिसमे बड़ी संख्या में साधुओं को भी प्रसाद ग्रहण करा दक्षिणा दी गयी| 
[adrotate banner="2"]

