जानलेवा हमले का आरोपी लुक्का गिरफ्तार

0
436

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी लुक्का को पुलिस नें तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया|
26 जून 2024 को कौशलेंद्र सिंह पुत्र सिद्धनाथ निवासी आवास विकास हिंदुस्तान होटल के पीछे ने शहर कोतवाली में दर्ज करायी एफआई आर में कहा की वह अपने साथी अनुज प्रताप सिंह के बन्नू मिष्ठान भंडारा गये थे| उसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे लकी पुत्र हिमांशु , लुक्का, राहुल व तीन अज्ञात नें कौशलेन्द्र व उसके दोस्त के साथ गाली- गलौज कर दिया| मना करने पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया | अनुज के पैर में गोली लगी | पुलिस नें धारा 147, 307, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| घटना 24 जून की थी| बुधवार को पुलिस नें आरोपी वरुण अग्निहोत्री उर्फ लुक्का पुत्र ग्रीशचन्द्रअग्निहोत्री निवासी नुनहाई को गिरफ्तार किया है| आरोपी के पास से पुलिस को एक देशी तमंचा 315 बोर भी बरामद किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]