दुर्घटना में भतीजे का मरण, चाचा घायल

0
374

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/ नगर संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि चाचा घायल हो गये | घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के अवंतीबाई निवासी 40 वर्षीय निरंकार पुत्र ग्यादीन अपने चाचा छगेलाल के साथ बाइक से भवानी नगर दावत खाने जा रहा था, राजेंद्र नगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे निरंकार की मौत हो गयी| जबकि घायल छगेलाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| मृतक की पत्नी अनीता व रामबेटी आदि परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक खेती करनें का कार्य करता था|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]