मंडलायुक्त के तहसील दिवस में 140 में 5 को मिला न्याय

0
193

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सदर तहसील में आयोजित किये गये सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुचे मंडलायुक्त अमित शर्मा नें फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन पर कार्यवाही के निर्देश दिये| उनके सामने 140 शिकायतें मिली जिसमे से कुल 5 को न्याय मिला|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 64, विकास विभाग की 09, पुलिस विभाग की 26, विधुत विभाग की 06, चकबंदी विभाग की 03 व अन्य विभागों की 27 कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त के सामने राजस्व विभाग की सर्वाधिक शिकायतें आयी|
मंडलायुक्त ने शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गए।
मंडलायुक्त द्वारा तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया व उपस्थित किसानों एवं अन्य लोगो को पौधों का वितरण भी किया गया
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह , अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]