प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं हाथरस हादसे पर बोले राहुल गांधी

0
173

हाथरस:हाथरस हादसे के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से पीड़ित पर‍िवारों को जल्‍द से जल्‍द मुआवजा देने की मांग की है। राहुल ने कहा की मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए।दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं।
राहुल गांधी ने पहुंचकर पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि वह संसद में इस मामले को उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]