अपडेट: गंगा में डूबा छात्र लापता, तलाश जारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दोस्तों के साथ गंगा नहानें गया छात्र अचानक गंगा में डूब गया | उसकी तलाश की गयी लेकिन खबर लिखे जानें तक उसका पता नही चल सका |
थाना कादरी गेट के ग्राम नरायनपुर निवासी 18 वर्षीय ऋतिक के पिता रिंकू जाटव जयपुर में छपाई का कार्य करते है| ऋतिक अपने पिता के बाद से आज सुबह 6 बजे घर आया था| उसके बाद गाँव के ही दोस्त करन व अभी के साथ ही जहानगंज के रूनी निवासी आलोक के साथ एक ही बाइक से सुबह 9 बजे दोस्तों के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने गया था| पीपा पुल के निकट गंगा नहाने के दौरान ऋतिक गंगा में डूब गया| जिसके बाद उसकी तलाश तेज हुई | कई घंटे तलाश के बाद भी उसका पता नही मिला| ऋतिक की माँ अमरवती का रो-रो कर बुरा हल है|ऋतिक इंटर का छात्र भी है| पुलिस गोता खोरों की मदद से ऋतिक की तलाश में जुटी है|