चुनाव में बिक्री के लिए बना रहे थे तमंचे फैक्ट्री सहित दो को दबोचा

0
156

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव नजदीक है | जिसको लेकर पुलिस सक्रिय हो गयी है| जिसके चलते पुलिस नें अबैध शस्त्र फैक्ट्री सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है| उनके पास से भारी मात्रा में अबैध असलहे बरामद हुए है|
थाना मऊदरवाजा पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में चन्द्रजीत सिंह पुत्र मजहब सिंह निवासी ग्राम कूईयांबूट मऊदरवाजा, मजहब सिंह पुत्र कबूल सिंह निवासी ग्राम कूईयांबूट मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया| उनके पास से पुलिस को 19 देशी तमंचा 315 बोर नाजायज, 2 अधिया तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 12 बोर देशी तमंचा, 1 32 बोर देशी तमंचा,1 देशी रायफल 315 बोर, 14 अर्ध निर्मित देशी तमचा, 1 भट्टी, लोहे की रॉड, बैल्डिंग की छडी, लकडी के गुटके (बट बनाने के लिये), कोयला, लोहे के पाइप (नाल हेतु) बरामद किया| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि दोनों आरोपी लोकसभा चुनाव में बिक्री हेतु तमंचे तैयार कर रहे थे| जिन्हें पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]