अनशन के बाद दोबारा लगाये गये महंत ईश्वर दास महाराज के होर्डिंग

0
217

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला प्रशासन के द्वारा दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत के ईश्वर दास के होर्डिग हटाये गये थे| जिसके बाद महंत के होर्डिग हटानें से खफा होकर अन्न-जल का त्याग कर दिया था | जिसके बाद मेला प्रशासन नें पुन: महंत के होर्डिंग मेला परिसर में लगवा दिये|

थाना कादरी गेट के पांचाल घाट में चल रहे माघ मेला रामनगरिया में दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास के होर्डिंग मेला रामनगरिया में मेला प्रभारी द्वारा लगाये गये थे| जिसको बाबा सत्यगिरी के विरोध के बाद हटा दिया गया| होर्डिंग हटानें से खफा मंहत ईश्वरदास नें अन्न-जल त्याग दिया था| बाद में एसडीएम सदर गजराज के आश्वासन के बाद ईश्वरदास नें अनशन समाप्त कर दिया था| मेला प्रशासन नें पुन: ईश्वरदास के होर्डिंग द्वार बनवा दिये|

दोनों पक्षों के समर्थकों नें लगाये अपने होर्डिंग
महंत ईश्वर दास की तरफ से हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सचिव सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाण्डेय आदि के होर्डिंग लगाये गये हैं| वहीं बाबा सत्यगिरी की तरफ से करणी सेना आदि समर्थकों नें होर्डिंग लगाये है|

जूना अखाड़े के अध्यक्ष भी बदले
महंत ईश्वरदास और महंत बाबा सत्यगिरी के बीच उपजे विवाद के बाद श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा बड़ा हनुमान घाट वाराणसी की तरफ से एक बैठक कर महंत ब्रह्म चेतन गिरि को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महंत दशरथ पुरी, सचिव महंत परमानंद पुरी, उप सचिव पद पर सच्चिदानंद पुरी, कोषाध्यक्ष पद पर महंत रामनाथ संगठन मंत्री राजेश गिरी, विधिक सलाहकार प्रमोद तिवारी एडवोकेट को बनाया गया| नई कमेटी नें अपना कार्य भी शुरू कर दिया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]