फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक नें तनाव में आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव और तमंचे को कब्जे में ले लिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| 

थाना कादरी गेट के गंगा नगर कालोनी कबाड़ा वाली गली निवासी 25 वर्षीय शुभम उर्फ गुड्डन पुत्र स्वर्गीय प्रशांत जाटव शराब पीने का आदी था| बुधवार सुबह उसकी छोटी बहन काजल खिचड़ी देनें उसके कमरें में गयी तो उसने खिचड़ी खानें से मना कर दिया| कुछ देर बाद कमरे के भीतर से गोली चलनें की आबाज सुनकर परिजन मौके पर पंहुचे तो देखा की शुभम नें 315 बोर के तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी| मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था| उसकी माँ गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, एसएसआई जगदीश वर्मा मौके पर पंहुचे और मृतक के पास पड़ा तमंचा बरामद कर लिया|
थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया|
युवक ने तमंचा से गोली मारकर की खुदकुशी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



