सरसों का तेल के 02 नमूने लेकर 1388 लीटर तेज सीज

0
188

फर्रुखाबा:(नगर संवाददाता) नगर के लिंजीगंज बाजार में अचानक उस समय हडकंप मच गया जब एफएसडीए द्वारा छापामार कार्यवाही कर 1388 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया दो नमूने संग्रहित किये गये|

नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र के नेतृत्व में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी के साथ खाद्य सुरक्षा टीम नें लिंजीगंज के (गणेश प्रसाद स्ट्रीट) स्थित विशाल गुप्ता उर्फ राजू पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स ओम सांई ट्रेडर्स पर छापेमारी की गयी| जिसमे उनकी दुकान से सरसों का तेल के 02 नमूने जाँच हेतु संग्रह किये गये। नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बचे कुल 1388 लीटर सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 145740 हैं|
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, विमल कुमार, अरूण कुमार मिश्र व आशीष कुमार वर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]