‘राम नाम नगर प्रवेश यात्रा’ पर जगह- जगह पुष्प वर्षा

0
127


फर्रुखाबाद:(नगर/रामनगरिया संवाददाता) मंगलवार को ‘राम नाम नगर प्रवेश यात्रा’ का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया| यात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस अपने गन्तव्य पर पंहुची|

अयोध्या में भव्य राममन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री पंच दस नाम जूना अखाड़ा संत समिति मेला रामनगरिया के अध्यक्ष महंत सत्य गिरी महाराज के नेतृत्व में मेला परिसर से निकाली गयी शोभायात्रा पांचालघाट से कादरी गेट मार्ग होते हुई नाला मछरटटा, त्रिपोलिया चौक, घुमना, लालगेट, आवास विकास, होटल डायमंड, द कैयर हास्पिटल, मसेनी चौराहा होते हुए यात्रा वापस मेला श्री राम नगरिया में छठी सीढी पर सम्पन्न सम्पन्न हुई| यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
इस दौरान संत विचारदास दिगंबर, मोहनदास बाबा, रजनेश गिरी, कन्हैया दास, किशन गिरी, पप्पू दास, श्यामपुरी, सागरपुरी बाबा आदि प्रमुख रूप से रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]