मकर संक्रांति के अवसर पर आज रात से रूट डायवर्जन का आदेश

0
145

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान को लेकर आने वाली भीड़ लो देखते हुए कई जगह रूट डायवर्जन किया है| रूट डायवर्जन का शत-प्रतिशत पालन होता है तो जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को नही जूझना पड़ेगा|

कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर, श्री व्हीलर, फोर व्हीलर तथा छोटे व बड़े वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ के लियें डायवर्ट किया जायेगा।
कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर तथा छोटे व बड़े वाहनों को खुदागंज पर रोका जायेगा।

छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को जहानगंज काली नदी पर रोका जायेगा।
बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर में एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद की चौकी मदनपुर व रोहिला तिराहा के पास मोहम्मदाबाद में रोका जायेगा।
एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बिराहिमपुर थाना अलीगंज वार्डर पर व कस्बा कायमगंज के बाहर पतौरा वेरिया तिराहे पर रोका जायेगा।
बरेली से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर में उपयुक्त स्थान पर रोका जायेगा। शाहजहाँपुर जलालाबाद से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर जनपद शाहजहाँपुर मे उपयुक्त स्थान पर रोका जायेगा। हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को रूपापुर थाना पाली जनपद हरदोई में रोका जायेगा।शाहजहाँपुर जलालाबाद से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को डबरी चौराहा के पास उपयुक्त स्थान पर रोका जायेग
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि यह रूट डायवर्जन प्लान आदेश 13 जनवरी रात 8 बजे से 15 जनवरी स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]