गलन भरी सर्दी ने किया बेहाल, अलाव बने सहारा

0
122


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। ठंड और गलन ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पायी। बीती रात में शीतलहर चलने के कारण गलन का अहसास होता रहा। शनिवार की सुबह भीषण कोहरे को लेकर आयी दोपहर बाद धूप निकली लेकिन वह बेअसर दिखी| दोपहर से गलन शुरू हो गयी| जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है|

शनिवार की सुबह काफी कोहरा था लेकिन सुबह करीब 11 बजे धूप निकल आई। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन ठंड हवा के सामने बेअसर दिखी। दिन में ही शीतलहर गलन का अहसास कराती रही और रात होते-होते तक तो सर्दी से हालत ही खराब हो गई। दोपहर में निकली धूप तो लोग छतों व पार्क आदि स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। सूरज डूबते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। ओस गिरने से भी ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा, जिससे सुबह और शाम के समय शहर के विभिन्न मार्केट अंचलों से लेकर अन्य स्थानों पर लोगों को अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोग जुट रहे हैं। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]