घूसखोर लिपिक के घर एंटी करप्शन टीम नें ली तलाशी

0
187

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विकास भवन के घूसखोर लिपिक की गिरफ्तारी के कई दिनों बाद एंटी करप्शन टीम नें उसके घर पर दबिश देकर घर की तलाशी ली|

विकास भवन के कमरा नम्बर 28 में पंचायत राज विभाग के कार्यालय में तैंनात लिपिक घूसखोर लिपिक राकेश वर्मा निवासी नोंनमगंज कादरी गेट को एंटी करप्शन कानपुर की टीम नें रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते बीते 20 दिसंबर 23 को गिरफ्तार किया था| गुरुवार को लिपिक के मकान एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने शुरू की छानबीन की| जांच टीम में एंटी करप्शन थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह, विवेचक सुशील पारासर सहित कई पुलिसकर्मीयों नें दूसरी मंजिल पर लिपिक के कमरे में दस्तावेजो को खंगाला |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]