फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) ढाईघाट पर गंगा नहाते समय डूबे 22 साल के प्लंबर का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। गोताखोर उसकी खोज करते रहे, शाम तक कुछ पता न चलने पर गोताखोरों ने खोज बंद कर दी|
जनपद रायबरेली के गांव गदागंज निवासी रामकिशोर का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक जो प्लंबर का काम करता था। वह गुरुवार को ढाईघाट पर गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया था। घटना की जानकारी पर पिता रामकिशोर, चाचा मुकेश, संतराम, मामा ननकू समेत अन्य परिजन घाट पर आए। उन्होंने स्टीमर पर गोताखोरों के साथ बैठकर पुत्र की खोज की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम तक अभिषेक का पता न चलने पर गोताखोर चले गए।
गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन नहीं लगा सुराग




