छत से गिरकर वृद्ध नें तोड़ा दम

0
130

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के मोहल्ला सय्यद वाडा निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम गुरुवार की रात एक बजे बिजली आने पर छत पर जा रहे थे। जीने से उनका पैर फिसल गया। इससे वह आंगन में आकर गिरे और घायल हो गए। परिजन उनको लेकर सीएचसी में गए। वहां डाक्टर ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राधेश्याम के पांच पुत्र हैं। पुत्र अशोक ने बताया कि पिता की छत से गिरने से मौत हो गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]