फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)बीती रात माल गाड़ी से कटकर युवक नें आत्महत्या कर ली| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी 36 वर्षीय रंजित कुमार यादव पुत्र हरी नाथ सिंह के घर से 500 मीटर दूर रेलवे ट्रेक है| जिस पर बीती रात रंजित नें लगभग 11 बजे मालगाड़ी आनें पर रंजीत नें पटरी पर सिर रख दिया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग गो गया और उसकी मौत हो गयी| रेलवे नें सूचना थाना मऊदरवाजा को दी| सूचना मिलनें पर बघार चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल मौके पर पंहुचे और जाँच की| मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है| चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल नें बताया कि मृतक की पत्नी नही आ रही थी| लिहाजा उससे वह मानसिक तनाव में था| जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली |
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



