फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मारपीट में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी अनुराग यादव व पत्नी सोनी यादव में करीब 15 दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे मारपीट होने पर सोनी यादव के चोट आ गई। पति ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको सैफई रेफर कर दिया था। वहां उपचार होने के बाद वह घर चली आई। रविवार की रात महिला सोनी यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोला नगला निवासी भाई मनीष व परिवार के अन्य लोग मौके पर आए। भाई ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने और उपचार में लापरवाही बरतने से बहन की मौत होने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मारपीट में महिला घायल, उपचार के दौरान मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



