फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में जिलाध्यक्ष नें नवीन पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी| जिसमे संगठन व बूथ को मजबूत करनें पर बल दिया गया |
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बैठक में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ लेवल एजेंट, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व जोनल प्रभारियों को बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिये| अमृतपुर विधानसभा के लिए जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, कायमगंज विधानसभा से मारिया आलम, सदर विधानसभा से नागेंद्र सिंह शाक्य व भोजपुर विधानसभा से सौरभ कटियार को प्रभारी बनाया गया। पदाधिकारियों नें समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया। जिला महासचिव इलियास मंसूरी को कार्रवाई के बिंदुओं पर समिति बनाने के निर्देश जिलाध्यक्ष नें दिये|
संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, पुष्पेंद्र यादव, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी निर्मल, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप भोला यादव, कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष सदर चंद्रेश राजपूत ,विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता, जिला सचिव नीलम सिंह चौहान, उदयभान पाल प्रधान आदि रहे|
लोकसभा चुनाव के लिये सपा तैयार कर रही ‘सेना’
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



