जिला योजना समिति के चार पदों पर दस हुए नामांकन

0
100

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला योजना समिति के चार सदस्य पदों के लिए दस सभासदों ने नामांकन कराया है। इसमें पांच सभासद निर्दलीय और पांच भाजपा की ओर से मैदान में उतारे गए है|
अनुसूचित जाति महिला पद के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद के वार्ड लक्ष्मी बाईनगर की सभासद पूनम देवी ने निर्दलीय व इसी पद के लिए नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के कबीर नगर की सभासद बबली ने भाजपा की ओर से पर्चा भरा है। अनारक्षित पद के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद के अशोकनगर वार्ड के सभासद बृजेश कुमार शुक्ला ने निर्दलीय, दुर्गा नगर वार्ड की सभासद विटाना देवी ने भाजपा की ओर से पर्चा दाखिल किया है। इसी पद के लिए कंपिल नगर पंचायत के भगत सिंह आजाद नगर वार्ड के सभासद महेश ने भाजपा की ओर से नामांकन किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका के वार्ड बौद्ध नगर की सभासद निर्मला शाक्य, वार्ड काशीराम नगर की सभासद जूली ने निर्दलीय पर्चा भरा है। इसी पद के लिए कमालगंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड के सभासद अनुराग यादव ने पर्चा भरा। अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए नगर पंचायत मोहम्मदाबाद किदवई नगर के सभासद संजीव सिंह ने भाजपा की ओर से नामांकन किया है। महिला पद के लिए नगर पंचायत संकिसा विसारी देवी नगर वार्ड की सभासद सीमा दीक्षित ने भाजपा की ओर से नामांकन किया है। महिला पद के लिए अकेली सीमा दीक्षित ने नामांकन किया है। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]