मारपीट कर बाइक व तीस हजार रुपये छीने

0
103

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सुनार की दुकान पर पैसा जमा करने जाते वक्त चार लोगों ने पुरानी रंजिश में युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर बाइक व तीस हजार रुपये छीन लिए। थाने में तहरीर देने गए युवक को पुलिस ने भगा दिया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंडपुरा निवासी गिरंद सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव के एक लोगों की एक माह पूर्व भैस चोरी हो गई थी।ग्रामीण ने उसके भाई पर भैस चोरी का झूठा आरोप लगाया था। इसी से ग्रामीण उससे रंजिश मानता है। 14 जून को सुबह साढ़े नौ बजे वह रुपये लेकर कमालगंज सुनार की दुकान पर देने जा रहा था। गांव के चार लोगों ने उसको घेर लिया और मारपीट कर बाइक छीन ली। विरोध करने पर उसकी जेब में रखे तीस हजार रुपये भी निकाल लिए। आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और उसको थाने लेकर गई। पीड़ित ने बताया कि घटना की थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी और थाने से भगा दिया। वह न्याय के लिए भटक रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]