लूटी गयी बाइक सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें लूटी हुई बाइक व मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है| उनके पास से पुलिस को अबैध असलाह भी बरामद हुए हैं|
दरअसल कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कुटरा निवासी अनुज कुमार पुत्र प्रभु दयाल नें थाना मऊदरवाजा में मुकदमा पंजीकृत कराया था | जिसमे कहा था कि बदमाशों नें उनकी बाइक व मोबाइल लूट लिये | मामले में सीओ सिटी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगायीं गयीं थीं| शुक्रवार को थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार, एसओजी प्रभारी अमित गंगवार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी आदि पुलिस टीम नें आरोपी मऊदरवाजा के बुढनपुर निवासी सोविन्द्र यादव पुत्र अनिल कुमार निवासी बुढनपुर मऊदरवाजा, अनुराग यादव पुत्र सुनील कुमार निवासी नगला गुलाल मऊदरवाजा, अनुराग यादव उर्फ प्रमोद पुत्र अमीर सिंह बुढनपुर को गिरफ्तार किया| आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई बाइक व मोबाइल, दो अन्य मोबाइल, घटना में प्रयोग हुई बाइक व दो के पास 315 बोर के तमंचे व दो जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किये|
एसपी अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गये बदमाशों के बारे में जानकारी दी| सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]