फांसी लगाकर बैंक कर्मचारी नें दी जान

0
139

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शाम को घर से निकले बैंक के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने घर से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह वहां से निकले गांव के लोगों ने उसको लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को नीचे उतरा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाएं।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नौगमा निवासी 25 वर्षीय सोनपाल नसरतपुर में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्राइवेट चतुर्थश्रेणी कर्मचारी था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह गुरुवार शाम को घर से चला गया। भाई मोनू उसको खोजने गया, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह आम के पेड़ के पास से गुजरे तो वहां फांसी के फंदे पर सोनपाल झूल रहा था। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। मां सरस्वती, भाई मोनू और बहन आरती दौड़कर मौके पर पहुंचे। शव को देखकर रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। फोरेंसिक टीम ने वहां पहुंच कर साक्ष्य के लिए नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई मोनू ने बताया कि सोनपाल बड़ा भाई थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी पांच बहने हैं, जिसमें से चार की शादी हो चुकी है। एक बहन आरती की शादी होनी है। पिता समरपाल की दो साल पूर्व हृदयगति रूकने से मौत हो गई थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]