पदयात्रा निकाल की ‘आरक्षण’ की मांग

0
129

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के पदाधिकारियों नें पदयात्रा निकाल कर जिलाधिकारी को कश्यप निषाद समाज के 17 उपजातियों के आरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपा|
संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप के नेतृत्व में संगठन नें पदयात्रा निकाली| जिसके बाद डीएम को सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया है| जिसमे कहा कि कश्यप निषाद समाज की 17 उपजातियों को आरक्षण दिया जाये| इस दौरान अजय कश्यप, छत्रपाल सिंह कश्यप, मनोज कुमार कश्यप, श्यामवीर कश्यप, राजन कश्यप आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]