भूमि विवाद में मारपीट और फायरिंग

0
127

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) भूमि विवाद में दो पक्षों में विवाद होने के बाद फायरिंग हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव काशीमपुर तराई निवासी धर्मसिंह को बुधवार रात सूचना मिली कि उनके खेत पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। धर्म सिंह खेत पर पहुंचे तो वहा दबंग कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डाल रहे थे। मना करने दबंगों ने धर्मसिंह के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]