बिजली, पानी, रोड़ नही तो किसी को वोट नही!

0
215

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चकरोड़ पर कब्जा करनें के विरोध को लेकर महिलाओं नें बैनर टांग दिया, जिसमे लिखा बिजली, पानी व रोड़ नही तो किसी को वोट नही! कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आ गयी और उन्हें समझाकर वापस भेज दिया|
कादरी गेट थाना क्षेत्र के सिटी गीता पुरम कालोनी भोपत पट्टी देवरामपुर की महिलायों नें अपने मोहल्ले को जानें वाली सड़क पर कब्जा किये जानें के विरोध को लेकर बैनर टांग दिया | जिसमे वोट ना देनें की अपील की गयी| महिलाओं नें आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले को जानें वाली चकरोड को कुछ रहीस लोग कब्जा किये हैं| जिससे उनके मोहल्ले में कोई वाहन नही पंहुच पाता| महिलाओं नें अपने गाँव के प्रधान पर मिली भगत का आरोप भी जड़ा| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया| फिलहाल अभी उनकी समस्या का कोई रास्ता नही निकला| महिलाओं नें चुनाव बाद जिलाधिकारी से गुहार लगानें ककी बात कही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]