नकल माफियाओं का अमृतकाल है बीजेपी सरकार:पूर्व सीएम

0
205

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सूबे का सियासी घमासान एक बार फिर बढ़ गया है।सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि परीक्षा के दौरान जिस महिला को यूपी पुलिस ने नकल करने के आरोप में पकड़ा था नतीजों में वह उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला करते हुए लिखा कि यूपी पुलिस ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए जिस महिला अभ्यर्थी को सबूत के साथ पकड़ा था उसे उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उतीर्ण घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है,जांच हो और दंडात्मक कार्रवाई भी। यहां उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार में नकल माफिया का अमृतकाल चल रहा है।

[adrotate banner="2"]