साईकल की सवारी छोड बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा

0
228

लखनऊ: नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के समक्ष पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।हेमराज वर्मा ने विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।पहले वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। वह सबसे पहले बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। जिसके बाद अखिलेश यादव सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]