खबर का बड़ा असर: डीपीओ व भाजपा प्रत्याशी को नोटिस

0
169

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा निकाय चुनाव के प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय शुभारम्भ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका को बिना ड्रेस में बुलानें की खबर जेएनआई पर प्रकाशन होनें के बाद आखिर जिला प्रशासन नें संज्ञान ले लिया| जिसमे डीपीओ और भाजपा प्रत्याशी सहित चार के खिलाफ नोटिस जारी किये गये है |
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद को नोटिस जारी किया| जिसमे कहा कि डीपीओ कार्यालय में तैंनात मोहित दुबे, कम्प्यूटर आपरेटर के मोबाईल में व्हाटसअप ग्रुप “आगनबाड़ी शहर ग्रुप” के माध्यम से पुष्पा सेन (सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा बीजेपी कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पंहुचनें के लिये दबाब बनाया गया| लिहाजा नगर मजिस्ट्रेट नें डीपीओ को नोटिस जारी कर आदेश दिये कि सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली तिथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिये जो भी कर्मचारी उक्त कृत्य में दोषी हो उस पर कार्यवाही करते हुये लौटती डाक से अवगत करें, अन्यथा कि स्थिति में यह समझा जायेगा कि डीपीओ इस कृत्य में संलिप्तता है तथा आपके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्य निर्वाचन आयोग को जानकारी दी जायेगी|
भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता को नोटिस
नगर मजिस्ट्रेट नें भाजपा सदर नगर पालिका की प्रत्याशी सुषमा गुप्ता को भी नोटिस जारी किया| जिसमे कहा कि उन्होंने अपने कार्यालय में बिना अनुमति जनसभा का आयोजन किया| जो आदर्श आचार संहिता का उलंघन है| नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर अपना जबाब दें | जिसमे यह साफ करें की क्यों ना आदर्श आचार संहिता उलंघन में मुकदमा पंजीकृत किया जाये|
दो अधिकारीयों को भी नोटिस
नगर मजिस्ट्रेट नें लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मनोज कुमार अवर अभियन्ता व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रशांत जायसवाल को नोटिस जारी किया है| जिसमे उनकी डियूटी उड़नदस्ता प्रभारी के पास लगायी गयी थी| लेकिन उन्होंने वाहन प्राप्त नही किये|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें जेएनआई को बताया की खबर के बाद डीपीओ और भाजपा प्रत्याशी को भी नोटिस दिया गया है| उनसे जबाब माँगा गया है| वहीं दो अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]