फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी के तीस से अधिक जिलों में आज बारिश की संभावना है। कानपुर लखनऊ सहित आसपास के सभी जिलों में सुबह से धूप निकलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।दिन के साथ बढ़ती धूप की तपिश को बादलों की आवाजाही कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन फिर भी गर्मी का एहसास है आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का असर अब प्रदेश के मध्य हिस्सों में भी आ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश से सटे सभी जिलों में आंधी पानी के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। वहीं तीन मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बरसात दर्ज हो सकती है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी|
फर्रुखाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुनः मिले बारिश के संकेत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



