जिले में एक दर्जन और कोरोना संक्रमित

0
150

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है| लोग फिर से उसकी जकड़ में आते जा रहें है| सरकार और जिला प्रशासन लगातार शारीरक दूरी और मास्क के इस्तेमाल पर जोर दे रही है| लेकिन आम जनता में इसका कोई फर्क नही पड़ रहा है| जिससे एक बाद फिर जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढने लगा है| शनिवार को एक दर्जन और कोरोना संक्रमित मरीज निकले हैं |

[adrotate banner="3"]


विकास खंड राजेपुर क्षेत्र में सर्वाधिक मरीज शनिवार को निकले| जिसमे राजेपुर के बीआरसी स्कूल में 48 वर्षीय पुरुष, ग्राम भावपुर में 27 वर्षीय पुरुष, ग्राम खरगपुर निवासी 12 वर्षीय बालिका, सीएचसी राजेपुर में 32 वर्षीय महिला, ग्राम ईमादपुर में 41 वर्षीय पुरुष, अल्लाहगंज निवासी 6 वर्षीय बालक, भावपुर निवासी 10 वर्षीय बालिका, कायमगंज के ग्राम बेले निवासी 28 वर्षीय महिला, शमसाबाद के ग्राम दलेलगंज निवासी 42 वर्षीय महिला, जिला जेल निवासी 28 वर्षीय महिला, काशिम बाग कैंट फतेहगढ़ निवासी 32 वर्षीय पुरुष, सेन्ट्रल जेल में 35 वर्षीय पुरुष (बंदी) कोरोना संक्रमित निकला हैं |

[adrotate banner="2"]