प्रशिक्षण में कंप्यूटर आपरेटरों की लगी ड्यूटी

0
172

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाव कराने के लिए मतदान कर्मियों को 24 और 25 को सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नेकपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह दस से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण कक्षों में पीपीटी चलाने के लिए सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र ने बीएसए कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटरों की ड्यूटी लगा दी है। इन सभी को सुबह साढ़े नौ बजे से ड्यूटी पर जाने का आदेश दिया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]