चुनाव प्रचार अनुमति के लिये अधिकारी तैनात

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने चुनाव प्रचार, रैली, वाहन, मीटिंग की अनुमति देने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। नगर पालिका सदर में सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, खिमसेपुर, संकिसा के लिए एसडीएम सदर संजय कुमारसिंह, नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल, शमसाबाद, नवाबगंज के लिए एसडीएम कायमगंज संजय कुमार सिंह तैनात किए गए हैं। यह अधिकारी चुनाव प्रचार व मीटिंग की अनुमति देंगे।