डीएम-एसपी नें मतगणना स्थल की परखी व्यवस्था

0
137

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ कायमगंज क्षेत्र में आदर्श इंटर कॉलेज पितौरा में बनाए जा रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका कायमगंज के ईओ व पीडब्ल्यूडी के अफसरों को मतगणना स्थल व स्टांग रूम का ले लाउट तैयार करने के निर्देश दिए। एसपी ने मतगणना स्थल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत नवाबगंज क्षेत्र का भ्रमण किया और आदर्श आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम कायमगंज, तहसीलदार कायमगंज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]